Pages

▼

मंगलवार, 25 जून 2013

पर्वतराज तेरा कराल स्वरुप




युग-युग से तु अजर-अमर, युग-युग से अजेय रहा ।   
जटा-लता से लिपट अडिग, प्रांगन तेरा शुचित रहा ।  

सोम्य, शांत आँचल गिरिवर, अखंड तेरा वक्ष रहा ।
चिर समाधि में लीन यति, आशीष तेरा भारत पर रहा ।

जब मनुष्य इस युग का, स्वयं श्रृष्ठी निर्माता बन चला ।  
अखंडता तेरी विखंडन कर, अचल तन्द्रा विचल करने चला ।

विकाश के महल सजते गए, छेदन पर छेदन, तेरा होता गया ।  
दर-दर कोलाहल, कलिकाल का सुन, मौन तेरा भंग होता गया ।

मद के लोलुप विकाश दूत, मणीया तेरी लूटते रहे ।
मंच विनाश लीला का, तेरे मस्तक सजाते रहे ।

शक्ति क्षीण होती देख, तुझ नगपति का धैर्य खोता गया ।
रौद्र तेरा रुद्र, रूप बन, दूषित आँगन शुचित कर गया ।



पर्वतराज तेरा कराल स्वरुप,
अधर्म निर्लिप्तता से,
जग को जगा गया ।
आधुनिकता, खंडित जीवन अपना देख,
फिर तुझे समझने को बाध्य हुआ ।     

 

२४ जून २०१३
....... बलबीर राणा “भैजी”
 सर्वाध © सुरक्षित
      
 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें