मंगलवार, 20 जनवरी 2015

चकबंदी और भूमि सुधार के बिना पहाड़ का समुचित विकास असम्भव

     केंद्र सरकार या राज्य सरकार कितने भी विकासोन्मुख योजनाएं चला दे गारंटी के साथ कहता हूँ बिना भूमि सुधार और चकबंदी के उत्तराखंड का रति भर भी वास्तविक विकास नहीं हो पायेगा, हाँ सीधे- साधे गरीबों को पेट पालने हेतु छुट- पुट रोजगार और चकडेतों के लिए भण्डार अवस्य मिल जायेगा। औपनिवेशिक दौर से आज तक हुक्मरानो ने पहाड़ की श्रमसाध्य जनता को खुद के पाँव में खड़ा होने लायक विकल्प नहीं दिए परस्थितिजन्य पहाड़ का आदमी मनिआर्डर अर्थव्यवस्था के सहारे जीवन को संवारने पर जुटा रहा और वास्तविक जमीनी विकास के लिए सरकारों का पहाड़ के प्रति उदासीन रवया रहा है। पृथक उत्तराखंड के बाद उत्तराखंडी सरकारों ने मुख्यमंत्रियों की आवाद तो खूब की परंतु राज्य की जमीन बंजर होने से बचाने में बिफल रही पहाड़ का युवा केवल एक पीडीय सुखद जीवन की चाह में शहरों की और लालायित होता रहा, आलम ये है आज पलायन से बिरान सुन्दर सोम्य प्रकति की गोद में बसे गांव अपनों की पीड़ा से कराहते दिख रहे हैं।
   लम्बे समय से चल रहे विकास की योजनाओं का लाभ धरातल पर नहीं दिख रहा हाँ इतना जरूर हो रहा है सम्बंधित योजनाओं से जुड़े नौकरशाह और नेताओं की पाँचों उंगलिया घी में रहती है और माफियाओं की पौ बारह, इसी परिधि में चल रहे अनियांत्रि विकास योजनाओं के चलते केदार नाथ जैसे प्राकृतिक कोप भाजन का शिकार हर वर्ष राज्य को होना पड़ रहा है।
   विचारणीय बात यह है कि किसानो का खुद खेती के प्रति उदासीन होना और योजनाओं का कागजों में सिमटना क्यों सतत जारी है, कारण पूरी खेती का एक जगह में ना होना है। कृषि बागवानी की चाहे कितने पाठ क्यों ना पढ़ाये जाय और कश्मीर हिमाचल के जैसे होने के हजार सपने दिखाए जाय लेकिन 15 से 20 जगह 5 से 10 किलोमीटर में बिखरी खेती में कैसे काम होगा कैसे नईं वैज्ञानिक तरीके की खैती ईजाद होगी, उत्तराखंड की भूमि में आपार संभावनायें भी है और सामर्थ्य भी, परन्तु! कमी है दृढ़ इच्छा शक्ति सरकार की और हम यहाँ के वाशिंदों की भी, अग़र आज का बेरोजगार युवा चकबंदी पुरोधा श्री गणेश सिंह रावत गरीब जी के जैसे संकल्पित हो तो 16 से 18 घंटे मनसिक टीस देने वाली शहरों की नौकरी में जीवन नहीं खपाना पड़ेगा और मैदानों में 100 गज व् 5 विस्वा जमीन के लिए पूरे जीवन की कमाई भू माफियों के हाथों नहीं लुटानी पड़ेगी।

लेखक:- बलबीर राणा 'अड़िग' (गरीब क्रांति अभियान कार्यकर्त्ता)
ग्राम मटई चमोली

शनिवार, 10 जनवरी 2015

देव देखो खंजर उठाया है


देव क्यों बैठा मौन
देव देख! ये हैं कौन
अपने को तेरे दूत कहने वाले दानवी झुण्ड धरती पर क्यों आया है
देख कैसा त्राहिमाम मचाया है।

राक्षश ये हृदय विहीन
विवेक रहित संवेदन हीन
खंजर की धार पर किस भगवान किस धर्म की पैरवी करने वाले हैं
ये जो मानवता का गाला घोंटने वाले हैं।

बुद्ध ईशा तु पीर पैगम्बर
राम कृष्ण तु धरा अम्बर
अमानुषता की किताब लिखी नहीं तुमने फिर ये पाठ किसने पढ़ाया है
किसने इनको भरमाया है।

विनाश का यह तूफ़ान
हस्ती मिटाने वाला फरमान
धरती तो बची रहेगी, खुद ही खुद को मिटाने का बेड़ा इन्होंने उठाया है
देख जिन्होंने खंजर उठाया है।

रचना:- बलबीर राणा 'अडिग''
© सर्वाधिकार सुरक्षित मेरे ब्लॉग 'अडिग शब्दों का पहरा' में
http/www.balbirrana.blogspot.com

गुरुवार, 25 दिसंबर 2014

यह मैं नहीं वह काल कहता है

काल की चाल तीव्र तीखी
तेरी मुश्कान पड़ती फीकी
राज का राज भी खुल बिखर महल क्षण में ढह जाता है
यह मैं नहीं वह काल कहता है।

मैं हूँ किंचक जातक केवल
धरती का एक जीव निर्बल
एक तारे के टूटने पर असंख्य तारों से भरा गगन भी रोता है
हा हा कार बहार तू क्यों भीतर सोता है।

मैं अपने दुःख पर दुखी मौन
दर्द सबको देने वाला क्यों तू मौन
युग युग से देख रहा तू तांडव, ऐसे क्यों धरती को नचाता है
कैसे चीख पुकार तु सहता है।

बुझती निशा न्योता सहज कबूल
तेरा कैसा चलन कैसा उसूल
उषा की पुकार पर, खिल खिला दौड़ा चला आता है
दिनकर बन जीवन तपाता है।

पर्सब पीड़ा में धैर्य का सागर
तपड़ रहा नित हो रहा जर जर
कैसे उन्मुक्त हो चली बिमुख मानवता की हवा संग बहता है
ऐसा गुण तुझ में कहाँ से आता है।

घुमड़-घुमड़ चिंतन का बादल
क्यों मन घुमिल करता पागल
संसार चला है चलता रहेगा अडिग तेरा प्रश्न थक जाता है
यह मैं नहीं वह काल कहता है।

रचना:- बलबीर राणा 'अडिग'






रविवार, 21 दिसंबर 2014

स्वाति बूँद


नहीं मालुम उस बादल को
उसकी असंख्य बूंदों में स्वाति कौन है
तपती धरती की तपन को शीतल करने
वाली वो कर्मज्ञ बूँद कौन है।
जिसने संभाली इस जीवन गाँठ
उस गाँठ का पुरुषार्थ निराला है
तु फिर क्यों इतरा रहा जातक
तेरी पकड़ मात्र एक किनारा है।
किस लौ की चमक सूरज बन जाए
दीपक भी इस भेद से अनजाना है
कौन सा तारा जगमग कर दे राह को
वो स्याह रात अँधेरे में बेगाना है।
कर्म पथ की इस डगर पर
सत्य के पाँव से चलना गंवारा है
मात्र भ्रम और मिथ्या संतोष क्षणिक है
मध्य मार्ग चुना जो तूने सहारा है।
खिल-खिल कर हँस-हँस कर
उपवन का ऋण भरता वह पुष्प झर-झर कर
जिगर की पीड़ा कैसे सुगन्ध बन जाती
इस राज को छुपाता वह रो-रो कर
भंवरा बावरा मंडराता फिरता 
पिपासा बुझाने को उषा से निशा भर।
उस क्षण का नहीं पता गायकी को
कौन गीत आये अधरों पर सरस्वती बन कर
कौन पतवार राम को भी तर लाये
जिसे खेता केवट दिन भर।
जिस थाप पर वो घुंघुरू बजता
पायल अंध खुसी से चूर रहती
सुखी जीवन की वीणा को
करकस ढोलक की थाप में ढूंढती
नहीं पता उसे दर्द नृतिका का
जो टुकड़े के लिए पायल पहनती।
कांटे पर लगे मांस देख
मछली मुग्द दौड़ी आती हैं
जाल तले बिखरे दानो पर
भाग- भाग पंछी उड़ बैठ जाती हैं
नहीं पता उस बेजुबानो को
मोह का चक्रव्यूह इन्शान रच जाते हैं
अपने उर की ज्वाला  बुझाने
समुन्दर पर भी अंग्वाल मार जाते हैं।
देख सुन के, सुन देख कर भी
जीवन स्वाति बूँध पहचान नहीं पाया
क्षणिक सुख को स्वाति समझ अडिग तु
घनघोर सावन घर भर लाया।
अंग्वाल =झपकी या आगोस
रचना:- बलबीर राणा 'अडिग'
© सर्वाधिकार सुरक्षित मेरे ब्लॉग
अडिग शब्दों का पहरा
www.balbirrana.blogspot.com

गुरुवार, 18 दिसंबर 2014

हैवानी फितरत

कब चेतेगा तु इन्शान
खुद के लिए फरिस्ता
दूजे के लिए हैवान
कराहता रहेगा जीवन
जब तक सुनाएगा
लहू सैलाबी फरमान।
@ बलबीर राणा 'अडिग'

सोमवार, 1 दिसंबर 2014

प्रश्न

हद-की-हद से पार
मद का मोह मेरे यार
पद का मंथन
घर से जंतर मंतर
अब नयाँ फंडा नयाँ धन्दा
भावनाओं पर नयाँ फंदा
200 की- 20 हजार
प्लीज खाले मेरे यार
प्रश्न अडिग का बरकरार
झाड़ू अब तु थाली से रहा हार

@ बलबीर राणा 'अडिग'

मंगलवार, 25 नवंबर 2014

तन्हाई संग - ३

तन्हाई संग मूक बन चलता गया
दिन ढलते रहे रातें खुलती गयी
ना सूरज ने पूछा ना चन्दा ने जाना
तारों संग बतियाते रातें खुलती गयी
मनुष्यों के जंगल में भटक भटक
सारथी जीवन का ढूंढता रहा
चहुँ और कोलाहल था गिद्दों का
मांस की इस काया को बचाता रहा
जीवन के अवशेष खोजते खोजते
ना जाने कब इतनी दूर चला आया
मुड के देख रहा हूँ उन रास्तों को
जिनको नापते नापते यहाँ पहुँचा 
सोच रहा हूँ अडिग तूने क्या पाया
खुद को बिराने जो  में खड़ा पाया