शुक्रवार, 20 जुलाई 2012

अमानुष बना कैसे



अमानुष बना कैसे
मा ने प्यार दिया
पिता ने दुलार 
भाई  ने साथ दिया 
बहन ने आभार 
अमानुष बना कैसे 

 समाज ने एकता दी 
जाती ने अपना पन 
धर्म ने सत मार्ग दिया 
वेद पुराण कुरान बाईबल ने मानवता 
फिर अमानुष बना कैसे 


 रीf रिवाजों ने अनुसरण दिया 
इतिहास ने पुनरावृति 
गुरु ने ज्ञान दिया 
ग्रंथों ने सन मार्ग 
फिर अमानुष बना कैसे 

हिमालय ने अडिगता दी 
समुद्र ने शालीनता
शहरों ने जीवन्तता दी 
बनो ने समाविस्ठ्ता 
फिर अमानुष बना कैसे  

संगिनी  ने  प्रेम  दिया ,
पाल्यों ने वात्सल्य .
मित्रों   ने  साथ  दिया , 
नाते  रिश्तों  ने  सहानुभूति .
फिर  ये  अमानुष बना कैसे 


बसंती  बयारों  ने  महकना  सिखाया  ,
सावन  की  बोछारों   ने  शीतलता .
हेमंत  ने  एकरूपता  सिखाई ,
शिशुर  ने  दृढ़ता .
फिर  ये  अमानुष बना कैसे 

पगडंडियों  ने  संभलना  सिखाया , 
 पथ  ने  अनंत दी यात्रा    ,
झीलों  ने  धेर्य  सिखाया ,
झरनों  ने  मोहकता .
फिर  ये  अमानुष बना कैसे 

सूरज  ने  रोशनी  दी ,
चंदा  ने   शीलता  .
नभ  ने  ,छत दी ,
धरा  ने  आश्रय .
फिर  ये  अमानुष बना कैसे 

विज्ञानं  ने  तरक्की  दी , 
साहित्य  ने  समझ .
कवियों  ने  कल्पना ’kfDr  दी ,
उधमियों  ने  रोजगार .
फिर  ये  अमानुष बना कैसे 

भाषाओं  ने  व्यवहार  दिया ,
बोलियों  ने  पहचान .
देश  ने   संप्रभुता 
विश्व  ने दिया  बन्धुत्वा .
फिर  ये  अमानुष बना कैसे 

बलबीर राणा (भैजी

कोई टिप्पणी नहीं: