बुधवार, 14 अगस्त 2019

भविष्य वन्दना


जयति जयति हिन्दोस्तां भारत विशाला
शान से लहराता रहे ये तिरंगा हमारा
जयति जयति माँ वसुंधरा आर्यावर्त हमारा
सुख समृद्धि से उन्नत रहे हिन्दोस्तां हमारा

सत कर्मो की सेवा जगे सुत कर्मवीर हो
तेरा हर पुत्र भारत माता राष्ट्रधर्म वीर हो
जीवन जुगति प्रगति की हो सब दुर्भाव मिटे
हृदयों में उन्नति के बहु भाव जगे

श्रम शक्ति श्रीमन हो, सब मुख सुख निवाला
शान से  लहराता रहे ये तिरंगा हमारा

कश्मीर से कन्याकुमारी सुकुमार बलवान हो
मणिपुर से कच्छभुज भुजा शूर शक्तिमान हो
बिलग पंथ जातियों से गुंथी यह विपुल माला
श्रेष्ठ मनुजता का सूत्र यह अतुल्य धागा

हिन्दू मोमिन सिख ईसाईयों की एक धारा
शान से  लहराता रहे ये तिरंगा हमारा

दुःख कराल कष्ट ना हो, ना रहे कोई बेचारा
सब धर्मो का मान रहे न चुभे कोई कारा
भाई बंधुत्व की अड़िग भीत, दुर्ग अभेद्य हो
महालोकतंत्र के देश में न कोई विभेद हो

देश क्षितिज के पार तपाये ताप हमारा
शान से लहराता रहे ये तिरंगा हमारा।

गीत : बलबीर राणा 'अडिग'

2 टिप्‍पणियां:

संजय भास्‍कर ने कहा…

शान से लहराता रहे ये तिरंगा हमारा।

बलबीर सिंह राणा 'अडिग ' ने कहा…

Namskar Bhasker Sirji, jai hind