प्रयोजन होते सभी के पृथक, विलग,
पर! पाते वही जो स्वयं को खपाते हैं।
मद, सियासत लोलुपता चीज ही ऐसी,
यहाँ निर्देशक भी राह भटक जाते हैं।
कुठार* भरे पड़े हैं, भ्रष्टाचार से जिनके,
वही भ्रष्टाचार खत्म करेंगे बखाते हैं।
खुद घुटनों तक जल पड़े हैं, भीतर,
किड़ाण* कहाँ आ रही बाहर चिल्लाते हैं।
लगन की लागत पहचानने वाले 'अडिग'
अगर-मगर वाली डगर नहीं जाते हैं।
*
कुठार - भंडार
किड़ाण - बालों के जलने की गंध
@ बलबीर राणा 'अडिग'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें